Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने एक बार फिर औचक निरीक्षण कर राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था और आम लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी उनके इस निरीक्षण की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता की समस्याओं को नजदीक से समझने और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए लगातार क्षेत्रीय…

Read More

Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बैठक के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में हुई बातचीत…

Read More

शहडोल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक खिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। इस दर्दनाक घटना में महिला और उसकी तीनों बेटियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्योहारी क्षेत्र के हिरवार गांव में शनिवार रात हुई। पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि अनीता सिंह (32) ने पहले अपनी बेटियों रितिका (4), कृष्णकुमारी (2) और अर्पिता को कीटनाशक खिलाया, फिर स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा लिया। कीटनाशक के सेवन के तुरंत बाद रितिका…

Read More

मुकेश रंजन  Ranchi : रातू के होकर गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) पेट्रोल पंप में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप परिसर में एक व्यक्ति को खुलेआम पीले प्लास्टिक के गैलन में डीजल भरते देखा गया, जबकि दूसरी ओर पंप मशीन पर एक हस्तलिखित सूचना चिपकाई गई है, जिसमें बोतल या डिब्बे में डीजल-पेट्रोल नहीं देने की बात लिखी गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब पंप प्रबंधन स्वयं प्रतिबंध की सूचना लगा रहा है, तो फिर नियमों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा? स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोलियम…

Read More

रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट — उरूगुटू पंचायत के ग्रामीणों ने की अविलंब सड़क मरम्मत की मांग मुकेश रंजन  Ranchi : कांके प्रखंड की उरूगुटू पंचायत स्थित गहनू मोड़ के समीप सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। सड़क पर लंबे समय से जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थिति ऐसी है कि राहगीरों को हर दिन जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग रोजगार के लिए अपने कार्यस्थलों तक आते-जाते हैं।…

Read More

मुकेश रंजन  Ranchi : प्रखंड क्षेत्र के रेंडो गांव में रविवार को कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री नीलेंदु कुमार सिंह ने उन्नत कृषि परियोजना के तहत निर्मित हाईटेक टेक्नोलॉजी आधारित पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना से संबंधित एक विशेष बुकलेट का भी विमोचन किया। उद्घाटन के बाद सीएमडी ने अधिकारियों एवं किसानों के साथ परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। उन्होंने ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, सॉइल मॉइस्चर सेंसर तथा ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली…

Read More

Giridih: विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक अध्यापक महासंघ की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक शनिवार को स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने की, जबकि मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष एवं राज्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए नारायण महतो ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था काफी हद तक सहायक अध्यापकों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जनगणना, चुनाव एवं विभागीय कार्यों सहित सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन सहायक अध्यापक पूरी निष्ठा से करते हैं, इसके बावजूद सरकार उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।…

Read More

देवरी (गिरिडीह)। विकास किसी भी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का माध्यम होता है, लेकिन गिरिडीह जिले का अति सुदूरवर्ती देवरी प्रखंड आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। वन, पहाड़ और झाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र के गरीब, आदिवासी, दलित, मजदूर और किसान लंबे समय से रेलवे सुविधा का सपना देख रहे हैं, जो अब भी अधूरा नजर आ रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नवादा-गिरिडीह रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। यह रेलवे लाइन तिसरी और गांवा होते हुए गिरिडीह तक जाएगी।…

Read More

बाउंड्री के बाहर छोड़ी गई सरकारी भूमि पर कब्जा, सड़क-नाली तोड़कर जोड़ा जा रहा सार्वजनिक सीवेज संस्थान प्रशासन ने जताई गंभीर चिंता, अविलंब कार्रवाई की मांग मुकेश रंजन Ranchi : रांची स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP) की भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। संस्थान प्रशासन ने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति सरकारी भूमि पर कब्जा करने के साथ-साथ संस्थान की सड़क और जल निकासी व्यवस्था को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, CIP ने अपनी परिसीमा दीवार (बाउंड्री वॉल) के चारों ओर लगभग 40 से 50 फीट…

Read More

जनगणना कार्य में व्यस्त शिक्षकों को मिले विशेष सहूलियत, सभी को टेट पास करना अनिवार्य : संघ Ranchi : सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने के बाद झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। संघ ने कहा है कि वर्तमान में राज्यभर के अधिकांश शिक्षक जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में जुटे हुए हैं, ऐसे में उन्हें टेट परीक्षा में शामिल होने के लिए पर्याप्त अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। संघ के प्रधान सचिव सह प्रदेश…

Read More