Ranchi : मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रबंधन, खनन राजस्व, कर संग्रह तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों से यह सामने आया कि खनन राजस्व के मामले में झारखंड की स्थिति पड़ोसी राज्यों Odisha और Chhattisgarh की तुलना में बेहतर है। अधिकारियों ने बताया कि खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, पारदर्शी नीतियों और प्रभावी निगरानी व्यवस्था के कारण राज्य के राजस्व संग्रह में…
Author: दिनेश ओरांव
पिठोरिया-पतरातू मार्ग पर दहशत का माहौल, सड़क पर बिखरा कोयला — घंटों थमा यातायात मुकेश रंजन Ranchi : पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राढहा पुल के समीप कोयला लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम उठे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का निबंधन संख्या JH02AV 5241 बताया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में पतरातू की ओर जा रहा था। राढहा पुल के समीप अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद भारी भरकम ट्रक जोरदार आवाज के साथ सड़क…
गिट्टी बिछाकर लीपापोती का आरोप — पहली बारिश में सड़क बहने की आशंका, जनप्रतिनिधियों में भी भारी नाराजगी Ranchi : रातू प्रखंड के मलमाडू चौक से काटमकुली भाया तारूप गांव तक बन रही सड़क एक बार फिर ग्रामीण विकास योजनाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इलाके में सड़क निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों को ताक पर रखकर केवल खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बिना…
Kolkata : पश्चिम बंगाल में चर्चित नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सियालदह में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होकर उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की वजह से पश्चिम बंगाल की छवि देशभर में खराब हुई है। उन्होंने कहा कि कभी राज्य से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। अब बंगाल को इस खराब छवि से बाहर निकालना जरूरी हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के…
Ranchi : रांची पुलिस प्रशासन ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 15 पुलिस अधिकारी और तीन इंस्पेक्टर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को गोन्दा यातायात थाना और इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को चुटिया (कोतवाली) यातायात थाना…
Ranchi : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दो दिनों के भीतर रकम देने की धमकी दी गई। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और फौजी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इस मामले को लेकर बजरंग महतो ने नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर…
गैर-झारखंडी भाषाओं को हटाने और स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के समक्ष रखे गए ठोस तर्क Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में झारखंडी भाषाओं को प्राथमिकता देने तथा गैर-झारखंडी भाषाओं को विषय सूची से हटाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को रांची स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर इस मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाषाविदों और खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद् के प्रतिनिधियों ने अपनी बात मजबूती से रखी। बैठक का नेतृत्व परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बी.एन. ओहदार ने किया।…
सुकुरहुटू के मंडा महोत्सव में 400 भोक्ता और 400 सोकताइनों ने की भगवान शिव की आराधना, फूलखुंदी और छऊ नृत्य ने बांधा समां मुकेश रंजन Ranchi : सुकुरहुटू में चंडक पूजा (मंडा) समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय मंडा पूजा श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हो रही है। पूजा में 400 भोक्ता एवं 400 सोकताइनों ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। पूजा के 11वें दिन आयोजित फूलखुंदी अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। भोक्ता और सोकताइनों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट…
बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प, शांति समिति की बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश मुकेश रंजन Ranchi : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कांके थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। उपप्रमुख अजय बैठा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने सभी समुदायों से शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने…
सरना स्थल में धरती मां को नमन कर नई दिल्ली के जनजातीय सांस्कृतिक समागम के लिए भावुक विदाई मुकेश रंजन Ranchi : जनजातीय परंपरा, संस्कृति और अस्मिता की गौरवशाली पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से धुर्वा क्षेत्र के सैकड़ों लोग रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। ये सभी 24 मई 2026 को लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले भव्य जनजातीय सांस्कृतिक समागम में हिस्सा लेंगे। इस सांस्कृतिक यात्रा का नेतृत्व मेघा उरांव, रवि प्रकाश उरांव, राजू उरांव, बबलू उरांव, जय मंत्री उरांव एवं सुशीला उरांव ने संयुक्त रूप से किया। रवाना होने से…
