Author: दिनेश ओरांव

Garhwa : गढ़वा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले एक बड़े रैकेट का प्रशासन ने खुलासा किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पचपेड़ी मोड़ स्थित विशाल ऑनलाइन सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, एसडीएम Sanjay Kumar को गुप्त सूचना मिली थी कि सेंटर में मेदिनीनगर सदर अस्पताल के नाम पर जाली जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इसके बदले लोगों से भारी रकम वसूली जा रही थी। सूचना के बाद प्रभारी बीडीओ-सह-सीओ Yashwant Nayak और मेराल थाना प्रभारी Vishnu Kant के नेतृत्व में छापेमारी की…

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वह सोच में डूबे नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने अकेलेपन को लेकर गहरी बात लिखी। सलमान ने कहा कि अकेले रहने और अकेलेपन में फर्क होता है। अकेले रहना इंसान की अपनी पसंद हो सकती है, जबकि अकेलापन तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता। सलमान…

Read More

Giridih : रांची सीआईडी की विशेष टीम ने गिरिडीह जिले के कोलडीहा इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। यह कार्रवाई डीएसपी अर्चना स्मृति खल्को के नेतृत्व में देर रात करीब दो बजे की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसन राजा और मो. मोहब अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को उनके घरों से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को सही पाया गया है। दोनों के खिलाफ…

Read More

Ranchi : Jharkhand Staff Selection Commission की महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति परीक्षा 2023 में सफल 313 उम्मीदवारों में से 79 अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इनकी नियुक्ति प्रक्रिया सर्टिफिकेट सत्यापन के नाम पर अटकी हुई है। सफल उम्मीदवार लगातार सचिवालय के चक्कर लगा रहे हैं, जहां उनसे अलग-अलग वर्षों, जैसे 2023 और 2026 के आय प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। JSSC ने वर्ष 2023 में महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। आयोग ने 14 अगस्त 2025 को परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें कुल 313 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए।…

Read More

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची स्थित कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास से जुड़ी योजनाओं एवं सरकारी कार्यों को आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार…

Read More

प्रधानमंत्री के आह्वान को दिया सम्मान, संगठन ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन की मिसाल Ranchi : जनजाति सुरक्षा मंच, झारखंड द्वारा 16 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रस्तावित बाइक रैली को देश एवं समाजहित में स्थगित कर दिया गया है। संगठन ने माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान को सम्मान देते हुए यह निर्णय लिया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, रांची को प्रेस विज्ञप्ति सौंपकर औपचारिक जानकारी दी गई। जनजाति सुरक्षा मंच ने कहा कि संगठन वर्षों से जनजातीय समाज की धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ उनके शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करता…

Read More

श्राद्ध कर्म हेतु चावल और रिफाइन तेल देकर बढ़ाया मदद का हाथ, सामाजिक सरोकार की दिखी अनूठी तस्वीर Ranchi : हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत में मानवता और सामाजिक सरोकार की भावुक तस्वीर देखने को मिली। मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चूरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष एवं बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो ने ग्राम बहेरा 45 कांटा निवासी अनिल हेंब्रोम के पिता प्रभु मांझी के निधन के बाद शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुखिया देवकी महतो ने परिवार के दुख में सहभागी बनते हुए श्राद्ध कर्म के लिए सहयोग स्वरूप…

Read More

Ranchi : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपये से बढ़कर 100.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का दाम 92.62 रुपये से बढ़कर 95.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से कीमतों में वृद्धि की गई है। इधर,…

Read More

तीन दिवसीय मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षकों के क्षमता निर्माण पर सरकार का विशेष फोकस मुकेश रंजन Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कांके प्रखंड में 12 मई से 14 मई 2026 तक टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन प्रखंड परिसर स्थित राजकीय उत्क्रमित विधालय अरसंडे में किया गया, जहां शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रखंड के कुल 524 शिक्षकों में से 515 शिक्षक इस परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं…

Read More

NUSRL रांची की राष्ट्रीय परामर्श बैठक में उठा कानूनी सहायता और जेल सुधार का मुद्दा मुकेश रंजन Ranchi : National University of Study and Research in Law (NUSRL) द्वारा आयोजित एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम में अंडरट्रायल कैदियों को समय पर न्याय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की चुनौतियों पर गंभीर मंथन हुआ। “Issues and Challenges for Providing Legal Aid to Undertrial Prisoners” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में Jharkhand State Legal Services Authority की सदस्य सचिव कुमारी रंजना आस्था ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा और कानूनी जानकारी…

Read More