West Singhbhum : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी या हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांवों से संचालित हो रही है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे झारखंड में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया में शहीदों को नमन, विकास योजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है, जब हम अपने अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि…
Author: दिनेश ओरांव
New Delhi : कई बार घर से समय पर निकलने के बावजूद ट्रैफिक जाम, घना कोहरा, कनेक्टिंग ट्रेन या बस के लेट होने जैसी वजहों से यात्री स्टेशन समय पर नहीं पहुंच पाते और ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में अधिकतर लोग यह मान लेते हैं कि टिकट के पैसे अब वापस नहीं मिलेंगे, लेकिन भारतीय रेलवे के नियम इससे अलग हैं। दरअसल, रेलवे ने ट्रेन मिस होने की स्थिति में भी रिफंड का प्रावधान किया है। अगर यात्री तय समय सीमा के भीतर सही प्रक्रिया अपनाता है, तो ट्रेन छूटने के बाद भी पूरा या आंशिक रिफंड मिल सकता…
Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने सुतली बम से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच अपराधियों ने सिंह मेंशन पर दो बम फेंके। पहला बम सिंह मेंशन के गेट के अंदर जाकर फटा, जहां आमतौर पर लोगों और समर्थकों की बैठक होती है। दूसरा बम परिसर के बाहर गिरा। गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।…
Ranchi : जेपीएससी-2 घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर झारखंड पुलिस और प्रशासन के 28 आरोपित अधिकारियों की पोस्टिंग और घोषित संपत्तियों का पूरा ब्योरा मांगा है। ईडी ने यह कदम ECIR (इन्फोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज करने के बाद उठाया है। ये सभी अधिकारी सीबीआई की जांच में आरोपित हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला सीबीआई ने जेपीएससी-2 घोटाले में कुल 60 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिनमें शामिल हैं— जेपीएससी के 6…
रांची/तिनसुकिया: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को असम के तिनसुकिया जिले में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर आदिवासी समुदाय से रू-ब-रू होने का है, जो पिछले डेढ़ सौ वर्षों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के अधिकार, उनके संघर्ष और उनकी व्यथा को समझने के लिए इस यात्रा को अहम बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी समुदाय ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धरती, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज आज भी सामाजिक…
New Delhi : नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण अब युवाओं के लिए काल बनता जा रहा है। दिल्ली सरकार के ताजा आंकड़े कैंसर को लेकर एक डरावनी और चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर अब केवल बुजुर्गों तक सीमित बीमारी नहीं रह गई है, बल्कि कामकाजी युवा आबादी और बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। हर तीसरा मृतक 44 साल से कम उम्र का बीते 20 वर्षों में दिल्ली में कैंसर से हुई कुल मौतों में हर तीसरा व्यक्ति 44 वर्ष से कम उम्र का था। आंकड़ों…
Greater Noida : सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल की चमक और महंगी गाड़ियों के बढ़ते क्रेज ने किशोरों को अपराध की राह पर ला खड़ा किया है। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसी चोरी का खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां काले रंग की थार कार खरीदने की चाहत में चार नाबालिगों ने अपने ही पड़ोसी के घर से करीब 20 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। पड़ोसी के घर से उड़ाए 20 लाख रुपये मामले की शुरुआत जेवर निवासी पार्श्व की शिकायत से हुई। उन्होंने पुलिस को बताया…
Mumbai : बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई, जब अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। घटना के बाद जुहू इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। रोहित शेट्टी के घर के आसपास कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों के आवास भी हैं, जिसके चलते पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। जांच हर एंगल से, वजह अब तक साफ…
Giridih : झारखंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरिडीह जिले के एक जंगल से एक युवती की अधजली लाश बरामद की गई है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जंगल में मिली अधजली लाश की पहचान चिनो गांव निवासी 21 वर्षीय साहिना ताहुल अंसारी के रूप में हुई है। सरैया–बगोदर के धनंजय कुमार (एसडीपीओ) ने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के बेको–करिपहाड़ी जंगल के पास मिले शव की पहचान के लिए मृतका के…
Bokaro : बोकारो में वन विभाग की जमीन हड़पने से जुड़े बड़े घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सीआईडी (अपराध जांच विभाग) की जांच में सामने आया है कि भू-माफियाओं ने अधिकारियों से मिलीभगत कर राजस्व दस्तावेजों में हेराफेरी की और महज 1.03 एकड़ जमीन के म्यूटेशन को रिकॉर्ड में 103 एकड़ दिखा दिया। फर्जी म्यूटेशन से हड़पी गई वन भूमि यह मामला बोकारो के सेक्टर-12 स्थित उकरीद बस्ती निवासी इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से जुड़ा है। सीआईडी की जांच में पाया गया कि आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से अपने नाम वन विभाग की जमीन दर्ज करा…
