ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस पर विशेष समारोह

Asansol: कोल इंडिया लिमिटेड तथा ईसीएल का 49वां स्थापना दिवस पूरे ईसीएल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ईसीएल मुख्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें, निदेशक (वित्त), मो. अंजार आलम के अलावा ईसीएल मुख्यालय के

Advertisement

Asansol: कोल इंडिया लिमिटेड तथा ईसीएल का 49वां स्थापना दिवस पूरे ईसीएल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ईसीएल मुख्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें, निदेशक (वित्त), मो. अंजार आलम के अलावा ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, यूनियन के प्रतिनिधि, कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आरंभ में ईसीएल के शहीद कामगारों को उनके अतुलनीय कार्य योगदान के लिए नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा शहीद कामगारों के सम्मान में बने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके उपरांत ईसीएल के खनिक परिसर में स्थापित खनिक मूर्ति पर सभी लोगांने पुष्पांजलि अर्पित की।

अदाणी फॉउंडेशन के चिकित्सा शिविर में 41 मरीजों का मुफ्त इलाज

तत्पश्चात, कोल इंडिया कार्पोरेट गीत के साथ निदेशक (वित्त), मो. अंजार आलम ने कोल इंडिया ध्वज का ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात, उपस्थित मेहमानों और यूनियन पदाधिकारियों को पौधा भेंट करके कार्यक्रम में स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी आयोजित की गयी जिसमें अलग-अलग धर्मों के अनुयायियों ने अपने-अपने धर्म के अनुसार ईसीएल तथा पूरे देश की बेहतरी, उन्नति और शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने-अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये।

एसीबी ने एएसआई को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

कार्यक्रम के अंत में निदेशक (वित्त) ने कहा कि कंपनी अपनी खदानों में लगातार नवीनतम टेक्नोलोजी लाने का प्रयास कर रही है व 100 मिलीयन टन वार्षिक कोयला उत्पादन के महत्वकांक्षी लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ रही है। साथ ही इस उपलक्ष्य पर उन्होने कंपनी के सभी कर्मचारियों और हितधारकों को धन्यवाद दिया एवं कंपनी और राष्ट्र की बेहतरी के लिए एक साथ मिलकर काम करने तथा उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात अभय कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का ईसीएल स्थापना दिवस के उपलक्ष पर जारी संदेश का वाचन किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *