Ranchi : राजधानी रांची के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल टेलीफोन भवन में बीते देर रात एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है, जब प्रत्यक्षदर्शियों ने बिल्डिंग से धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई । जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय…
Author: admin
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2025- 26 में कम से कम तीन ऐसी योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया है, जिसे एक से डेढ़ साल के अंदर राज्य की जनता को समर्पित किया जा सके । ये योजनाएं धरातल पर तय समय सीमा में प्रभावी तरीके से उतरनी चाहिए । योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका त्वरित और पूर्ण समाधान निकालें। मुख्यमंत्री गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव के साथ विभिन्न योजनाओं को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर…
हजारीबाग (दारू)। सदर प्रखंड के भेलवारा निवासी शाहनवाज हुसैन उर्फ शानू (22 वर्ष) की एक शादी समारोह के दौरान बुधवार की रात दर्दनाक मौत हो गई। घटना दारू थाना क्षेत्र के घाघरा गांव की है, जहां बारात में छतरी लाइट लेकर चल रहे शानू की जान 11 हज़ार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आने से चली गई। Also Read : पिठोरिया में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसायी दहशत में शानू एक विद्युत सजावट टीम के साथ बारात में गया था और छतरी लाइट को थामे हुए था। जैसे ही बारात कुछ दूरी पर पहुंची, तभी एक…
Ranchi : बजरंग दल झारखंड के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने एक प्रेस बयान जारी कर पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हिंदुओं पर हो रही लक्षित हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम के बहाने राज्य में सुनियोजित ढंग से दंगे भड़काकर हिंदू समाज का दमन किया जा रहा है। Also Read : दुबलिया गांव में सरना स्थल घेराबंदी कार्य का हुआ शिलान्यास प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हजारों हिंदू परिवारों को हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। कई पीड़ित परिवार…
मुकेश रंजन Ranchi : कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत अंतर्गत मौजा दुबलिया गांव स्थित सरना स्थल के घेराबंदी कार्य का विधिवत शिलान्यास पंचायत के मुखिया माननीय श्री गुरु चरण मुंडा के करकमलों से किया गया। Also Read : रंगदारी के लिए गैंगस्टर ने चलवाई पांच राउंड गोली सरना स्थल का खाता संख्या 48, प्लॉट संख्या 957 एवं 979 है, जिसकी कुल रकबा 7.37 एकड़ है। घेराबंदी कार्य की कुल लागत 39 लाख रुपये है, जिसे झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामवासियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में…
Ramgarh : रामगढ़ जिले में गैंगस्टर राहुल दुबे का गैंग लगातार दहशत फैलाने का काम कर रहा है। लेवी की रकम वसूलने के लिए कोलियरी को उसने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सिरका कोलियरी के बाद पतरातू गुड्स सेट दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कोयला एंट्री गेट पर पांच राउंड फायरिंग कराई गई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी अपराधी राहुल दुबे ने ली और इसे एक ट्रेलर बताया है।घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए हैं। Also Read…
Ranchi : पिठोरिया के अंबेडकर चौक स्थित राम मोहन कॉम्प्लेक्स में बुधवार की रात बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। सुनील पुस्तक भवन के मालिक ज्योतिष राम महतो की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक कलर, नंबर JH 01 CE 2659) बाइक चोरी हो गई। Also Read : मंत्री हफीजुल के बयान पर बवाल, बाबूलाल मरांडी बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा जानकारी के अनुसार, ज्योतिष राम महतो रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे, तभी उन्होंने देखा कि उनकी बाइक मौके से गायब है। घटना की सूचना तुरंत पिठोरिया थाना को दी…
Ranchi : झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया है। Also Read : अमेरिका व चीन की तनातनी से शिखर पर पहुंचा सोना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मंत्री हफीजुल हसन का संविधान की बजाय शरीयत को प्राथमिकता देना जनादेश और संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं सहेगी। इसके विरोध में भाजपा सभी जिलों में आक्रोश…
New Delhi : अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनातनी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार 96 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज पहली बार 88 हजार रुपये के ऊपर पहुंचा हुआ है। सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी तेजी बनी हुई नजर आ रही है। Also Read : कई जिलों में मेघ गर्जन व तेज हवा चलने का अनुमान आज की तेजी के कारण सोना 970 रुपये से लेकर 1,010 रुपये…
Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा को छोड़ कर राज्य के 18 जिलों में मेघ गर्जन व तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा व वज्रपात के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है। Also Read : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता सरकार पर बरसे दिलीप घोष इसे देखते हुए 20 मई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21 अप्रैल…

