Ranchi : पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही लक्षित हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल रांची महानगर, रांची ग्रामीण जिला एवं अन्य समविचारी धार्मिक-सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रांची के राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। Also Read : हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और हिंदू समाज पर निरंतर हमले हो रहे हैं। मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों से सैकड़ों…
Author: admin
Ranchi : अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम बंगाल में पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार राज्यपाल संतोष गंगवार से लगाई। शनिवार को महासभा ने पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। Also Read : रिम्स निदेशक को हटाने के मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर फिर साधा निशाना साथ ही राज्यपाल से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुसंशा करने का आग्रह किया। मौके पर महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंंगाल…
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर रिम्स निदेशक हटाए जाने के मामले में प्रदेश की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि रिम्स निदेशक के हवाले से आयी खबरों से पता चल रहा है कि जीबी की बैठक में उनपर हेल्थमैप और मेडाल को अनुचित भुगतान करने का मौखिक दवाब बनाया जा रहा था, जबकि एजी की ऑडिट में इसपर आबजेक्शन किया जा चुका है। Also Read : दुबलिया गांव में मंडा पूजा को लेकर हुई बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा मरांडी ने शनिवार को…
Ranchi : कांके प्रखंड के दुबलिया गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आज मंडा पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विमल पाहन एवं लाला पाहन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मंडा पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे विधि-विधान के साथ भव्य रूप में मनाई जाएगी। पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई: 28 अप्रैल (सोमवार): उतरी कार्यक्रम 29 अप्रैल (मंगलवार): फूलखुंदी एवं पारंपरिक छऊ नृत्य 30 अप्रैल (बुधवार): झूलन तथा शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन को सफल बनाने के…
Godda : अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड के प्लांट परिसर में 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी के फायर डिपार्टमेंट की ओर से प्लांट परिसर सहित आसपास के गांवों में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बक्सरा गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बक्सरा पंचायत की मुखिया पुनिता देवी, ओम कुमार, मनोहर हरि, संतोष ठाकुर, मनेस यादव, महेश मंडल तथा कंपनी के सेफ्टी अफसर नवनीत कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मानगो दाइगुडू निवासी विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब विकास सिंह स्थानीय भूतनाथ होटल में भोजन करने गया था। बाइक सवार आठ अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां विकास के हाथ और पैर में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद…
Latehar: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मारंगलोइया गांव के पास स्थित जंगल में शनिवार को महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों के इस हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मारंगलोइया गांव निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान अन्य महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन महिलाएं जंगल में महुआ चुनने गयी थी। इसी…
मुकेश रंजन Ranchi: कांके प्रखंड के कोकदोरो तेलंगा बगीचा स्थित जलमीनार का सोलर प्लेट तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना चार दिन पूर्व हुई थी, जिसकी सूचना तत्काल ही संबंधित एजेंसी को दे दी गई थी। बावजूद इसके अब तक मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जलमीनार के जरिए क्षेत्र के कई घरों में पेयजल आपूर्ति होती थी, लेकिन सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि…
Dhaka : बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या क्रम थम नहीं रहा है। अब हन्दू समुदाय के प्रमुख नेता और बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद के उपाध्यक्ष भाबेश चंद्र राय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसे लेकर बांग्लादेश के हिन्दू समुदाय में रोष और भय का माहौल है। उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर में प्रमुख हिन्दू नेता भाबेश चंद्र राय परिवार के साथ रहते थे। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की करीब शाम पांच बजे का समय रहा होगा। तभी अपराधियों ने राय को फोन किया। उन्होंने घर पर ही होने के बारे में बताया। 30 मिनट बाद…
Ranchi : पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम के बहाने हो रही हिंदू लक्षित हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 19 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक धरना व आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। Also Read : बोड़या कांके में एमटीआईएस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन विहिप झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले एक सप्ताह से पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम को आधार बनाकर हिंदू…

