Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। शीतलहर और कुहासे के कारण प्रदेश में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। रविवार को लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मैकलुस्कीगंज में 5 डिग्री और कांके में 7.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे विमान, ट्रेन और बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रविवार को सात विमानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई उड़ानें घंटों की देरी से…
Author: admin
New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे वीबी- ‘जी राम जी’ बिल 2025 कहा जा रहा है, को मंजूरी दे दी है। इस नए अधिनियम के लागू होने के साथ अब ग्रामीण परिवारों के लिए वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी को बढ़ाकर प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिन कर दिया गया है। इससे पहले यह सीमा 100 दिन थी। सरकार ने बताया कि यह कानून वर्ष 2005 से लागू मनरेगा अधिनियम की जगह लेगा। पिछले दो दशकों में ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरतों में व्यापक बदलाव आए हैं। ऐसे में केवल पुराने…
Ranchi : रांची की प्रमुख झील, स्वामी विवेकानंद सरोवर, की जमीन का बड़ा हिस्सा गायब होने का मामला सामने आया है। नगर निगम की जांच में पता चला कि तालाब के चारों ओर के हिस्सों में अवैध कब्जा हो गया है। दस्तावेजों के अनुसार, तालाब और उसके आसपास 53 एकड़ जमीन नगर निगम के पास है, जिसमें से 17 एकड़ पर अभी भी तालाब मौजूद है। इसका मतलब है कि तालाब की 36 एकड़ जमीन किसी कारणवश गायब हो गई है। यह खुलासा तब हुआ जब नगर निगम ने संपत्तियों को डिजिटलाइजेशन के लिए छानबीन शुरू की। इतिहास में यह तालाब…
Ranchi : दिसंबर के आगमन के साथ ही झारखंड और देश के कई हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह होते ही घना कोहरा और शीतलहर लोगों को कंपा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा के लिए ठंड का ‘येलो अलर्ट’ दिया गया है। वहीं राज्य के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है, जिनमें रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी शामिल हैं।…
Palamu : झारखंड के पलामू जिले में पड़ोसियों ने एक पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसके परिवार पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से पुलिसकर्मी के पिता, पत्नी और दो बेटियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना हुसैनबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार को हुई। शुरुआती विवाद कांस्टेबल की पत्नी और दो पड़ोसियों के बीच हुआ, जो बाद में बढ़कर हिंसक घटना में बदल गया। हमलावर अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ घर में घुस गए और चारों पर हमला कर दिया। घायलों की पहचान कांस्टेबल…
Ranchi : हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) के कर्मचारी और मजदूर लंबे समय से वेतन न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मजदूरों को 28 माह और अधिकारियों को 31 माह से वेतन नहीं मिला है। संघ ने आरोप लगाया है कि जबकि कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, वहीं प्रबंधन निदेशकों की सुविधाओं पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने और इलाज कराने का संकट है, लेकिन प्रबंधन नए निजी वाहन, लिफ्ट, मिनरल वाटर, बड़े टीवी और आलीशान कार्यालय जैसी सुविधाओं का प्रस्ताव…
Ranchi : तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां राज्य के समग्र विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश देने वाला पावन पर्व है। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना करते हुए सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने यह भी आशा जताई कि झारखंड राज्य निरंतर…
Palamu : पलामू के डालटनगंज धर्मप्रांत के तत्वावधान में शनिवार को क्रिसमस महोत्सव सह भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती आकर्षक झांकी, संगीत, नृत्य और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरुआत शांति की रानी कैथ्रेडल चर्च, स्टेशन रोड में क्रिसमस गौशाला के आशीर्वाद कार्यक्रम से हुई। इसके पश्चात शोभायात्रा चर्च परिसर से निकलकर सद्वीक चौक, छहमुहान, रेडमा चौक होते हुए चियांकी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। अतिथियों…
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस से मुलाकात की। यह मुलाकात दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और WHO प्रमुख के बीच पारंपरिक चिकित्सा, समग्र स्वास्थ्य प्रणाली और निवारक देखभाल को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद, योग और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां न केवल रोग उपचार में सहायक हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल…
Chaibasa : सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चाईबासा में एक पिता को अपने चार साल के बेटे का शव थैले में रखकर बस से घर ले जाना पड़ा, क्योंकि न तो उसके पास पैसे थे और न ही अस्पताल से एंबुलेंस की सुविधा मिल सकी। जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव निवासी डिंबा चतोम्बा शुक्रवार को अपने चार वर्षीय बेटे की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए करीब 70 किलोमीटर दूर चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज…

