Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार एक बार फिर योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम ने ग्रामीणों का सरकार पर भरोसा मजबूत किया है। मंत्री बुधवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के चान्हो प्रखंड अंतर्गत टांगर और लुंडरी पंचायत भवन में आयोजित जन-शिविरों में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी बनकर कार्य कर रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ तेजी से पात्र लोगों तक पहुंच…

Read More

Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तब बढ़ गई जब नीतीश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सरकारी आवास बदलने का आदेश जारी कर दिया। लालू यादव का परिवार लगभग दो दशकों से 10, सर्कुलर रोड में रहता आ रहा था, लेकिन अब उन्हें यह आवास खाली कर 39, हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने का निर्देश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। लगभग 19–20 साल बाद आवास खाली कराने के फैसले ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। राजद नेताओं ने इसे…

Read More

Muzaffarpur : बिहार में शराबबंदी लागू हुए नौ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीकों का प्रयोग कर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर टिन की बोतलों में भरी 96.66 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बोचहां पुलिस को शराब तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने उंसर स्थित ग्रामीण बैंक…

Read More

Ranchi : 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत बनाम साउथ अफ्रीका ODI मुकाबले को लेकर रांची में क्रिकेट का जुनून अपने चरम पर है। मैच से पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रांची पहुंच चुके हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी शहर पहुंच चुके हैं, जहां जेएससीए प्रतिनिधियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बाकी खिलाड़ी 27 नवंबर को चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेंगे। टीमों के आगमन से पहले स्टेडियम और शहर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टिकट बिक्री…

Read More

Lohardaga : जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र स्थित बड़चोरगाई गांव में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जिसमें खेत से ट्रैक्टर में लादकर लाया जा रहा धान का फसल बिजली के चाइना तार के संपर्क में आते ही आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना से गांव एवं पीड़ित परिवार में भारी निराशा का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बड़चोरगाई की रहने वाली विधवा बसंती उरांव अपने खेत कुसुम गढ़ा में कटाई किए गए धान को ट्रैक्टर से घर ला रही थीं। रास्ते में खेतों की सिंचाई के लिए लगाया…

Read More

Chhatisgarh : छत्तीसगढ़ के रायपुर–जांजगीर–चांपा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित सुकली गांव में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में भारतीय सेना के दो जवान—राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष) और पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष) भी शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे। सुकली…

Read More

New Delhi : सर्दियों के मौसम में यूरिन पास करते समय जलन महसूस होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन लगातार जलन यूटीआई (मूत्र संक्रमण) या डिस्यूरिया का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार ठंड में पानी कम पीने की आदत और शरीर में पित्त तथा वात दोष का बढ़ जाना इस परेशानी को और गंभीर बना देता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि जब पित्त और वात असंतुलित होते हैं, तो मूत्रमार्ग में सूजन, बैक्टीरिया की वृद्धि और जलन की संभावना बढ़ जाती है। आहार और लाइफस्टाइल से बढ़ती समस्या आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक, तीखा, तला-भुना, अधिक मसालेदार…

Read More

Ayodhya : पाँच सौ वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद सनातन समाज ने वह ऐतिहासिक क्षण देखा, जब भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया गया। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में ठीक 11:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट के माध्यम से ध्वजारोहण सम्पन्न किया। 44 फीट लंबा और लगभग 700 टन वजनी अष्टधातु के दंड पर स्थापित विशाल भगवा ध्वज मात्र कुछ ही मिनटों में मंदिर के शिखर पर पहुँच गया। जैसे ही ध्वज शिखर पर लहराया, पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। त्रेता युग के बाद…

Read More

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम। साकची मेन रोड स्थित बंगाल क्लब के पास सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियो को तेज रफ्तार वरना कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में दोनों वाहनों में आग भड़क गई और दृश्य पूरी तरह भयावह हो गया। अचानक लगी आग, क्षेत्र में मचा हड़कंप टक्कर के तुरंत बाद वरना कार के बोनट से धुआँ उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग ने दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि राहगीरों…

Read More

Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। एक पति ने घर अचानक लौटने पर अपनी पत्नी को एक पड़ोसी युवक के साथ कथित तौर पर संदिग्ध अवस्था में देखा। इस पर पति आपा खो बैठा और पड़ोसी युवक पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किराए के घर में रहते थे पति-पत्नी स्थानीय जानकारी के अनुसार दंपत्ति बाबूपुरवा इलाके में किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार को पति घर से यह कहकर निकला था कि वह किसी…

Read More