शिव-पार्वती की आराधना के साथ विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा भव्य आयोजन मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के सुकुरहुटू क्षेत्र में आयोजित होने वाली पारंपरिक चंडक पूजा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री श्री महावीर मंडल चंडक पूजा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी। पूरे क्षेत्र को आकर्षक फूल-मालाओं, धार्मिक झांकियों और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया जा रहा है। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 मई 2026 को डगर पूजा के साथ…
Author: दिनेश ओरांव
एक लोटा जल, सब समस्याओं का हल – शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का महासैलाब – पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से गूंजी शिवमहिमा, हर हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ सुकुरहुट्टू मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के सुकुरहुट्टू स्थित फुटबॉल मैदान में श्री शिवाला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से प्रवाहित शिवमहापुराण कथा को सुनने के लिए रांची सहित आसपास के जिलों एवं विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब कथा…
Ranchi: वरीय भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को कांके बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधाकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। रांची आगमन के दौरान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए श्री चौबे ने मंदिर की ख्याति सुनकर यहां दर्शन करने का निर्णय लिया। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही आध्यात्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। पूजा-अर्चना के दौरान वे पूर्णतः भक्ति में लीन नजर आए और दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर की प्राचीनता एवं धार्मिक महत्व की सराहना की। इस अवसर…
Ranchi: अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य—तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कला संकाय में शीतल कुमारी ने 465 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान संकाय में शबाना परवीन ने 451 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में रितिका कुमारी ने 459 अंकों के साथ टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। परिणामों की बात करें तो कला संकाय में कुल 376 विद्यार्थियों में से 346…
पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम के बाद बढ़ी आशंका, सुरक्षा पर गहराया खतरा Ranchi: झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को लेकर एक बार फिर चिंता गहराने लगी है। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु ने गंभीर आशंका जताते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद झारखंड और बिहार में बड़े पैमाने पर घुसपैठ बढ़ सकती है, जो राज्य ही नहीं बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता…
रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “जनता का स्पष्ट और निर्णायक संदेश” बताया है। संगठन के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में विचारधारात्मक बदलाव का संकेत देता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ ही राष्ट्र के भीतर सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को नई दिशा मिली है। उनके अनुसार, मतदाताओं ने ऐसी नीतियों को अस्वीकार किया है जिन्हें वे तुष्टिकरण की राजनीति मानते हैं, और विकास, सुरक्षा तथा सांस्कृतिक पहचान के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। डॉ…
मुकेश रंजन रांची: झारखंड अगेंस्ट करप्शन ने ऐदलहातू क्षेत्र में मुण्डा समाज की पवित्र मसना (समाधि) भूमि को भू-माफियाओं द्वारा कथित रूप से बेचे जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने इसे न केवल अवैध कृत्य बल्कि आदिवासी परंपरा, आस्था और पहचान पर सीधा हमला बताया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा ने कहा कि न्यायालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अनुसूचित जनजातियों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उपायुक्तों की जिम्मेदारी है। साथ ही सभी उपायुक्तों एवं अंचल अधिकारियों को जनजातीय भूमि की रक्षा हेतु सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए…
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के कांके मंडल की ओर से कांके चौक स्थित लक्ष्मण महतो के समीप तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर जीत की खुशी जाहिर की तथा राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर उत्साह साझा किया। कार्यक्रम में भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पार्टी के एक-एक समर्पित कार्यकर्ता, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बंगाल, असम और पांडेचेरी की जागरूक जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा की…
मुकेश रंजन Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के विराट उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। शहर के सुकुरहुटू क्षेत्र में 5 से 11 मई तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा को लेकर माहौल पूरी तरह शिवमय होता नजर आ रहा है। सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान में होने वाले इस सात दिवसीय आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। इस भव्य आयोजन में भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण और रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा की गूंज सुनाई देगी। धार्मिक अनुष्ठानों, भक्ति संगीत…
रांची: झारखंड में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) अभियान की शुरुआत हो गई है। इस क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय जनगणना अभियान में सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं। जनगणना अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना कार्य…
