Author: दिनेश ओरांव

कीव (यूक्रेन): रूस ने बुधवार सुबह से देर रात तक पूरे यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। हमलों से राजधानी कीव समेत कई शहरों में भारी तबाही मची। कीव में एक आवासीय इमारत हमले की चपेट में आकर ढह गई। मलबे में दबे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। रात करीब 1 बजे यूक्रेन की वायुसेना ने देशव्यापी हवाई अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी…

Read More

“झारखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2017 का हो सख्ती से पालन” — विहिप ने सरकार से उठाए तीखे सवाल Ranchi : झारखंड में मानव तस्करी और कथित धर्मांतरण के मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विहिप के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि समाचार माध्यमों से जानकारी मिली है कि रांची निवासी 51 वर्षीय फ्रांसिस किसपोटा को बिहार के मोतिहारी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 21 बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीर और निंदनीय बताया। डॉ साहु ने कहा कि झारखंड…

Read More

जब भगवान का दरबार ही असुरक्षित, तो आमजन कैसे सुरक्षित? पिठोरिया के केला बागान स्थित मंदिर से तांबा-पीतल की पूजन सामग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ, ग्रामीणों में आक्रोश मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केला बागान स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए तांबा और पीतल से निर्मित कई पूजन सामग्रियों की चोरी कर ली। घटना के बाद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार चोर मंदिर से तांबा के दो…

Read More

“एक लोटा जल, सब समस्याओं का हल” — पशुपति व्रत और दुंदुभीनिर्ह्राद वध प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा आज आस्था, भक्ति और अध्यात्म का विराट संगम बन गई। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा। अनुमानतः लगभग आठ लाख श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान भोलेनाथ की महिमा का रसपान किया। श्रद्धा से सराबोर वातावरण में भक्त घंटों तक कथा में डूबे रहे और पूरा परिसर शिवमय हो गया। पूज्य…

Read More

बरकट्ठा: गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर पातीतिरी मोड़ के समीप रविवार सुबह चार ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि बगोदर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके पीछे चल रहे तीन अन्य ट्रक एक-एक कर आपस में टकरा गए।…

Read More

Ranchi: सहायक अध्यापक महासंघ सह संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो एवं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा के नेतृत्व में राज्य के नगर विकास, पर्यटन एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सहायक अध्यापकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पारा शिक्षकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक फैसले को जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान अथवा वेतनमान समतुल्य मानदेय देने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल की…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : आगामी 24 मई 2026 को नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम सह गर्जना महा रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को धुर्वा स्थित सेक्टर-3 एन टाइप धूमकुड़िया भवन परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेघा उरांव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनजातीय समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे मेघा उरांव ने कहा कि “दिल्ली…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के सुकुरहुटू स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पाँचवें दिन भक्ति, आस्था और समर्पण का ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। श्री शिवाला सेवा समिति के तत्वावधान में पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से प्रवाहित दिव्य कथा के दौरान तेज बारिश और आंधी भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को डिगा नहीं सकी। विपरीत मौसम के बावजूद लाखों श्रद्धालु पूरे धैर्य और श्रद्धा के साथ कथा स्थल पर डटे रहे और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।…

Read More

गुदड्डी में भी लाल होता है यह कहावत चरितार्थ कर दिखाया ऋषभ राज पांडेय ने। हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत निवासी अनूप कुमार पांडेय सहायक अध्यापक का बड़ा पुत्र ऋषभ राज पांडेय का चयन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान में लेक्चरर के पद में हुआ है। ऋषभ कुमार पांडेय ने बताया यह सब चयन का श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है जिनके कुशल मार्गदर्शन पर चलकर और हमारी कड़ी मेहनत के बदौलत यह पद प्राप्त हुआ है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने ऋषभ पांडेय को क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं…

Read More

इमरजेंसी वार्ड में पानी संकट और गंदगी से जूझते मरीज, शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन मुकेश रंजन Ranchi : देश के प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार Central Institute of Psychiatry (सीआईपी) के इमरजेंसी वार्ड से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। यहां बाथरूमों में पानी की भारी किल्लत और फैली गंदगी ने मरीजों तथा उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। साफ-सफाई के अभाव में बाथरूमों से दुर्गंध उठ रही है, जबकि कई जगह गंदगी जमा रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी…

Read More