बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रात करीब चार बजे एक जंगली जानवर, संभवतः भेड़िया, घर में घुसकर सो रहे तीन वर्षीय मासूम अंशु को उठा ले गया। बच्चे की मां ने उसे बचाने की कोशिश की और पीछे-पीछे दौड़ी भी, लेकिन अंधेरे और भयावह हालात के कारण बच्चे को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों और जंगल की ओर दौड़े। करीब चार घंटे तक तलाश…
Author: दिनेश ओरांव
Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। पटना पुलिस ने इस मामले में तकनीकी जांच को प्राथमिकता देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अहम जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला एक मिनट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। जांच के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी को आधिकारिक ई-मेल भेजकर यह जानकारी मांगी गई है कि वीडियो पाकिस्तान के किस शहर से अपलोड किया गया था। साथ ही अकाउंट का आईपी एड्रेस और लॉगिन…
Ranchi : झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा डायल 108 एंबुलेंस के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया है कि सेवा में लगातार खामियों के चलते 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही कंपनी सम्मान फाउंडेशन को डिबार किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आपात स्थिति में मरीजों तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हाल ही में रांची रेलवे स्टेशन के बाहर एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में घायल होकर लंबे समय तक तड़पते…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की जमीन पर दशकों से चले आ रहे अवैध निर्माण और प्रशासनिक मिलीभगत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इस पूरे मामले की आपराधिक जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से कराने का आदेश दिया है और साफ कहा है कि जरूरत पड़ने पर CBI जांच भी कराई जा सकती है। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने एसीबी को एफआईआर दर्ज कर राजस्व, अंचल, नगर निगम, रेरा और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया। अदालत ने…
Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। शीतलहर और कुहासे के कारण प्रदेश में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। रविवार को लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मैकलुस्कीगंज में 5 डिग्री और कांके में 7.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे विमान, ट्रेन और बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रविवार को सात विमानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई उड़ानें घंटों की देरी से…
New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे वीबी- ‘जी राम जी’ बिल 2025 कहा जा रहा है, को मंजूरी दे दी है। इस नए अधिनियम के लागू होने के साथ अब ग्रामीण परिवारों के लिए वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी को बढ़ाकर प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिन कर दिया गया है। इससे पहले यह सीमा 100 दिन थी। सरकार ने बताया कि यह कानून वर्ष 2005 से लागू मनरेगा अधिनियम की जगह लेगा। पिछले दो दशकों में ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरतों में व्यापक बदलाव आए हैं। ऐसे में केवल पुराने…
Ranchi : रांची की प्रमुख झील, स्वामी विवेकानंद सरोवर, की जमीन का बड़ा हिस्सा गायब होने का मामला सामने आया है। नगर निगम की जांच में पता चला कि तालाब के चारों ओर के हिस्सों में अवैध कब्जा हो गया है। दस्तावेजों के अनुसार, तालाब और उसके आसपास 53 एकड़ जमीन नगर निगम के पास है, जिसमें से 17 एकड़ पर अभी भी तालाब मौजूद है। इसका मतलब है कि तालाब की 36 एकड़ जमीन किसी कारणवश गायब हो गई है। यह खुलासा तब हुआ जब नगर निगम ने संपत्तियों को डिजिटलाइजेशन के लिए छानबीन शुरू की। इतिहास में यह तालाब…
Ranchi : दिसंबर के आगमन के साथ ही झारखंड और देश के कई हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह होते ही घना कोहरा और शीतलहर लोगों को कंपा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा के लिए ठंड का ‘येलो अलर्ट’ दिया गया है। वहीं राज्य के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है, जिनमें रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी शामिल हैं।…
Palamu : झारखंड के पलामू जिले में पड़ोसियों ने एक पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसके परिवार पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से पुलिसकर्मी के पिता, पत्नी और दो बेटियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना हुसैनबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार को हुई। शुरुआती विवाद कांस्टेबल की पत्नी और दो पड़ोसियों के बीच हुआ, जो बाद में बढ़कर हिंसक घटना में बदल गया। हमलावर अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ घर में घुस गए और चारों पर हमला कर दिया। घायलों की पहचान कांस्टेबल…
Ranchi : हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) के कर्मचारी और मजदूर लंबे समय से वेतन न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मजदूरों को 28 माह और अधिकारियों को 31 माह से वेतन नहीं मिला है। संघ ने आरोप लगाया है कि जबकि कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, वहीं प्रबंधन निदेशकों की सुविधाओं पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने और इलाज कराने का संकट है, लेकिन प्रबंधन नए निजी वाहन, लिफ्ट, मिनरल वाटर, बड़े टीवी और आलीशान कार्यालय जैसी सुविधाओं का प्रस्ताव…
