Author: दिनेश ओरांव

Guwahati : असम में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 2:17 बजे लामडिंग मंडल के जमुनामुख–कामपुर रेल खंड में हुआ, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेनें और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे…

Read More

Ramgarh : रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से हाथियों का झुंड अपने निर्धारित कॉरिडोर से भटककर अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब तक हाथियों के हमले में नौ लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार की सुबह जंगल से निकलकर एक विशालकाय हाथी एनएच-33 पर आ पहुंचा, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गौंड, महाप्रबंधक दीप शेखर और सहायक महाप्रबंधक अजय पांडेय ने सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य कर्मियों के लिए गवर्नमेंट सैलरी पैकेज पर प्रस्तावित एमओयू के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 को इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पैकेज…

Read More

Ranchi : झारखंड क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए इस जीत को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर झारखंड की टीम ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और…

Read More

Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुद को डीसीपी क्राइम बताकर लोगों को डराने और बदनामी की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले साइबर ठग गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तारी का डर दिखाने वाले इस गिरोह ने कई लोगों से हजारों रुपये की ठगी की। साइबर क्राइम पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा श्रावस्ती निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत के बाद हुआ। प्रमोद को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को “कानपुर से डीसीपी क्राइम” बताते हुए कहा…

Read More

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा राजनीतिक और वैचारिक बयान देते हुए राज्य सरकार की रोजगार योजना ‘कर्मश्री’ का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर शर्म महसूस होती है कि राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को कल्याणकारी योजनाओं से हटाया जा रहा है। ममता बनर्जी का यह बयान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम और पहचान को लेकर चल रही राजनीतिक बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्षी दलों का आरोप…

Read More

New Delhi : अगर पेट स्वस्थ रहे तो शरीर की कई बीमारियां अपने आप दूर हो जाती हैं, लेकिन अनियमित दिनचर्या और तनाव भरी जीवनशैली के कारण आज पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां न केवल दिनचर्या को प्रभावित करती हैं, बल्कि धीरे-धीरे गंभीर रोगों का कारण भी बन सकती हैं। योग विज्ञान के अनुसार, इन समस्याओं का प्रभावी और प्राकृतिक समाधान गोरक्षासन में छिपा है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के अनुसार, गोरक्षासन पेट की कार्यप्रणाली को सुधारने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को मजबूत करता है। योग विशेषज्ञों का कहना है…

Read More

New Delhi : सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कंबल या रजाई में मुंह ढककर सोना कई लोगों की आम आदत है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। कंबल से नाक और मुंह ढककर सोने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है, जिससे सांस लेने में परेशानी, थकावट, मानसिक तनाव और कई बार जानलेवा स्थिति भी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पूरी रात चेहरे को कंबल से ढककर सोता है, तो वह बार-बार वही हवा अंदर लेता है…

Read More

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एक बेहद संवेदनशील और भावुक मामला सामने आया, जहां एक पिता ने अपने 31 वर्षीय बेटे को जीवन रक्षक प्रणाली से हटाकर प्राकृतिक रूप से मरने देने की अनुमति मांगी। बेटे की हालत देखकर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने गहरी संवेदना जताई और कहा कि “हम इस युवक को इस हालत में नहीं छोड़ सकते।” जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ इस याचिका पर सुनवाई कर रही है। एम्स की सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर विचार करते हुए पीठ ने इसे “बेहद दुखद” करार दिया। अदालत ने स्पष्ट किया…

Read More

Ranchi : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ऊपरी वायुमंडल से आ रही नम हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं, जबकि आधे से अधिक जिलों में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को झारखंड के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बीएयू और रांची मौसम केंद्र के अनुसार, रांची जिले के कांके में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री तक…

Read More