Author: admin

मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के सुकुरहुटू स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पाँचवें दिन भक्ति, आस्था और समर्पण का ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। श्री शिवाला सेवा समिति के तत्वावधान में पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से प्रवाहित दिव्य कथा के दौरान तेज बारिश और आंधी भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को डिगा नहीं सकी। विपरीत मौसम के बावजूद लाखों श्रद्धालु पूरे धैर्य और श्रद्धा के साथ कथा स्थल पर डटे रहे और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।…

Read More

गुदड्डी में भी लाल होता है यह कहावत चरितार्थ कर दिखाया ऋषभ राज पांडेय ने। हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत निवासी अनूप कुमार पांडेय सहायक अध्यापक का बड़ा पुत्र ऋषभ राज पांडेय का चयन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान में लेक्चरर के पद में हुआ है। ऋषभ कुमार पांडेय ने बताया यह सब चयन का श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है जिनके कुशल मार्गदर्शन पर चलकर और हमारी कड़ी मेहनत के बदौलत यह पद प्राप्त हुआ है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने ऋषभ पांडेय को क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं…

Read More

इमरजेंसी वार्ड में पानी संकट और गंदगी से जूझते मरीज, शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन मुकेश रंजन Ranchi : देश के प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार Central Institute of Psychiatry (सीआईपी) के इमरजेंसी वार्ड से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। यहां बाथरूमों में पानी की भारी किल्लत और फैली गंदगी ने मरीजों तथा उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। साफ-सफाई के अभाव में बाथरूमों से दुर्गंध उठ रही है, जबकि कई जगह गंदगी जमा रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी…

Read More

शिव-पार्वती की आराधना के साथ विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा भव्य आयोजन मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के सुकुरहुटू क्षेत्र में आयोजित होने वाली पारंपरिक चंडक पूजा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री श्री महावीर मंडल चंडक पूजा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी। पूरे क्षेत्र को आकर्षक फूल-मालाओं, धार्मिक झांकियों और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया जा रहा है। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 मई 2026 को डगर पूजा के साथ…

Read More

एक लोटा जल, सब समस्याओं का हल – शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का महासैलाब – पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से गूंजी शिवमहिमा, हर हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ सुकुरहुट्टू मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के सुकुरहुट्टू स्थित फुटबॉल मैदान में श्री शिवाला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से प्रवाहित शिवमहापुराण कथा को सुनने के लिए रांची सहित आसपास के जिलों एवं विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब कथा…

Read More

Ranchi: वरीय भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को कांके बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधाकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। रांची आगमन के दौरान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए श्री चौबे ने मंदिर की ख्याति सुनकर यहां दर्शन करने का निर्णय लिया। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही आध्यात्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। पूजा-अर्चना के दौरान वे पूर्णतः भक्ति में लीन नजर आए और दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर की प्राचीनता एवं धार्मिक महत्व की सराहना की। इस अवसर…

Read More

Ranchi: अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य—तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कला संकाय में शीतल कुमारी ने 465 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान संकाय में शबाना परवीन ने 451 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में रितिका कुमारी ने 459 अंकों के साथ टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। परिणामों की बात करें तो कला संकाय में कुल 376 विद्यार्थियों में से 346…

Read More

पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम के बाद बढ़ी आशंका, सुरक्षा पर गहराया खतरा Ranchi: झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को लेकर एक बार फिर चिंता गहराने लगी है। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु ने गंभीर आशंका जताते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद झारखंड और बिहार में बड़े पैमाने पर घुसपैठ बढ़ सकती है, जो राज्य ही नहीं बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता…

Read More

रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “जनता का स्पष्ट और निर्णायक संदेश” बताया है। संगठन के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में विचारधारात्मक बदलाव का संकेत देता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ ही राष्ट्र के भीतर सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को नई दिशा मिली है। उनके अनुसार, मतदाताओं ने ऐसी नीतियों को अस्वीकार किया है जिन्हें वे तुष्टिकरण की राजनीति मानते हैं, और विकास, सुरक्षा तथा सांस्कृतिक पहचान के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। डॉ…

Read More

मुकेश रंजन  रांची: झारखंड अगेंस्ट करप्शन ने ऐदलहातू क्षेत्र में मुण्डा समाज की पवित्र मसना (समाधि) भूमि को भू-माफियाओं द्वारा कथित रूप से बेचे जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने इसे न केवल अवैध कृत्य बल्कि आदिवासी परंपरा, आस्था और पहचान पर सीधा हमला बताया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा ने कहा कि न्यायालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अनुसूचित जनजातियों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उपायुक्तों की जिम्मेदारी है। साथ ही सभी उपायुक्तों एवं अंचल अधिकारियों को जनजातीय भूमि की रक्षा हेतु सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए…

Read More